You are currently viewing Smart AI Glasses: स्मार्ट AI ग्लास से काम होता है आसान, जानें इनकी कीमत और फीचर्स

Smart AI Glasses: स्मार्ट AI ग्लास से काम होता है आसान, जानें इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्ट AI ग्लास एक ऐसा गैजेट है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्ट AI ग्लास की डिस्प्ले पर आप जानकारी को हासिल कर सकते है। इस स्मार्ट सनग्लास को वॉयस कमांड के माध्यम से कंट्रोल कर सकते है। इसके साथ ही आप स्मार्ट AI ग्लास के द्वारा बड़ी आसानी से फोटो और वीडियो को बना सकते हैं। वही आप इस ग्लास का रियल टाइम में कही से भी देख भी सकते हैं। अभी मार्केट में Meta, Jio और Xiaomi कंपनियों ने अपने अपने स्मार्ट ग्लास को AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। अब हम आपको स्मार्ट ग्लासेस के बारे में बताते है, साथ ही उनकी कीमत के बारे में आपको जानकारी देते है, और इसके कैसे फीचर्स मिलते है, यह भी आपको लेख में जानकारी देने वाले है।

कई स्मार्ट चश्मों में डिस्प्ले भी देखने को मिलती है, आपको इस डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, दिशा-निर्देश, और मौसम से जुड़ी जानकारी देखने को मिलती है। इसके साथ आपको स्मार्ट ग्लास में वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी देखने को मिलता है, AI असिस्टेंट से आप कोई भी सवाल को पूछ सकते हैं।

स्मार्ट AI ग्लास के फीचर्स

इन स्मार्ट AI ग्लास में आपको जबरदस्त फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जिसमें आपको माइक्रोफोन और स्पीकर्स भी स्मार्ट ग्लास में मिलते हैं। इसके द्वारा आप हैंड्स-फ्री कॉल या फिर आप म्यूजिक को सुनकर एंजॉय कर सकते हैं।

Meta AI Glass

मेटा ने Ray-Ban कंपनी के साथ मिलकर एक स्मार्ट AI ग्लास को पेश किया है। इस स्मार्ट ग्लास में कई फीचर्स मिलते है, जिसमें कैमरा, AI असिस्टेंट, इन-बिल्ट डिस्प्ले और रिस्टबैंड कंट्रोल जैसे फीचर देखने को मिलते है। यह वॉयस कमांड से कंट्रोल होते है, वही इसमें स्मार्ट फीचर से फोटो और वीडियो को कैप्चर करते है। जिससे आप लाइव ट्रांसलेशन और रियल टाइम में नोटिफिकेशन को देख सकते है। यह स्मार्ट AI ग्लास उन लोगो के लिए एक बहुत ही उपयोगी प्रोडेक्ट है, जो बार बार फोन का इस्तेमाल करते है। यह आपको नोटिफिकेशन देखना, वॉयस कमांड देना और रियल-टाइम की जानकारी को देते है। वही यह स्मार्ट AI ग्लास कई वेरिएंट में भी आते है, जो आपके अनुसार आपको जानकारी प्रदान करते है। मेटा के इस ग्लास में आपको 12 MP का एक्सटर्नल कैमरा मिलता है। मेटा Ray-Ban ग्लास की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 70,403 रुपया के आस पास है।

FireLens Audio Smart AI Glass

Fire-Boltt कंपनी ने अपनी नई FireLens स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है, इस ग्लास में FireLens Audio और FireLens Vision AI फीचर शामिल है। इस स्मार्ट AI ग्लास में हैंड्स-फ्री कॉल सिस्टम फीचर , म्यूजिक प्लेबैक, AI असिस्टेंस, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और हाई-क्वालिटी इमेजिंग को कैप्चर करने के फीचर मिलते है, वही इस AI ग्लास में प्रोफेशनल लुक देखने को मिलता हैं। FireLens में आपको तीन मॉडल देखने को मिलते है। जिसमें आपको FireLens F1 स्टैंडर्ड फिट मिलता है, जो 220mAh की दमदार बैटरी बैकअप के साथ आता है। FireLens F2 स्टैंडर्ड फिट जिसमें आपको मिलता है, जो 300mAh की दमदार बैटरी बैकअप के साथ आता है। FireLens F2 Pro स्टैंडर्ड फिट जिसमें आपको मिलता है, जो 390mAh की दमदार बैटरी बैकअप के साथ आता है। FireLens ऑडियो ग्लास को शुरुआती कीमत 3,499 रुपया में खरीद सकते है, वही इसके FireLens Vision AI की कीमत 9,999 रुपया है। आप इस स्मार्ट AI ग्लास को फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकते है।

Xiaomi AI Glasses

Xiaomi AI Glasses को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है, कंपनी का यह स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban AI को कड़ी टक्कर देने वाला है। यह नया वियरेबल डिवाइस Xiaomi के Vela OS पर चलता है, वही इसमें Snapdragon AR1+ का प्रोसेसर चिपसेट मिलता है। इस स्मार्ट AI ग्लास में 12 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है, यह ग्लास वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी को एचडी क्वालिटी में रिकॉर्ड करता है। Xiaomi AI Glasses रियल टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन और दूसरे वॉइस-रिलेटेड असिस्टेंस एक्सेस कर सकते हैं। यह स्मार्ट AI ग्लास एक बार फुल सिंगल चार्ज करने पर पूरे 8 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी ने AI ग्लासेस को चीन में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें  ब्लैक, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलता है। इस ग्लास में Android 10 और iOS 15 पर चलता है। वही इसमें Snapdragon AR1+ चिपसेट मिलता है। इस ग्लास में 12 MP का सोनी कैमरा सेटअप मिलता है। Xiaomi AI Glasses के स्टैंडर्ड मॉडल को भारतीय कीमत 23,900 रुपया के आस पास पेश किया गया है। यह तीन वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत भी अलग अलग हैं।

Solos AirGo Vision

Solos AirGo Vision स्मार्ट ग्लास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI के फीचर्स से लैस मिलता है, यह स्मार्ट ग्लास के फीचर्स मेटा रे-बैन स्मार्ट ग्लास के जैसे ही देखने को मिलते है। लेकिन इस स्मार्ट ग्लास में आप सोलोस वीडियो को रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं, इसमें वर्चुअल बटन भी देखने को मिलता हैं और यह USB टाइप सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट AI ग्लास को ब्लू ब्लॉकर, फोटोक्रोमिक या पोलराइज़्ड लेंस में चुन सकते हैं। यह स्मार्ट AI ग्लास खूबसूरत लुक के साथ आता है, इसके फ़्रेम में दो कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, स्मार्ट ग्लास में ब्लूटूथ 5.1 को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह AI फीचर्स के साथ चलता है। यह केवल 15 मिनट में चार्ज हो जाता है, इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है, इसके साथ ही स्मार्ट ग्लास में IP67 रेटिंग सपोर्ट भी मिलता है, यह पानी और धूल से बचाता है। Solos AirGo Vision स्मार्ट AI ग्लास की कीमत भारतीय बाजार में 25,878 रुपये के आस पास होने वाली है।

Drishti Plus Smart Device

दृष्टि प्लस एक स्मार्ट AI ग्लास डिवाइस है, यह स्मार्ट ग्लास को खास तौर पर उन लोगो के लिए डिजाइन किया गया है। जिनकी देखने को नजर बेहद कम है। इस स्मार्ट ग्लास को AI फीचर्स के साथ ही कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। यह आपके आस पास की वस्तुओं को पहचानकर आपकी मदद को करता है। यह स्मार्ट ग्लास आपको रियल टाइम में आपको रास्ते की जानकारी, और लोगो और चीजों को पहचानने में आपकी मदद करते हैं। इस स्मार्ट AI फीचर्स वाले ग्लास में एक खास फीचर भी मिलता है, जो आपको लोगों के चेहरे को पहचान कर आपको जानकारी देता है। इसके साथ ही यह ग्लास आपको लिखी हुई चीजों को पढ़कर बताता है, यह कपड़े के रंग को भी पहचानता है। यह स्मार्ट AI ग्लास को आप अपनी वॉयस से कंट्रोल कर सकते है। इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपया से शुरू होती है। इसको आप ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म माध्यम से खरीद सकते है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको स्मार्ट AI ग्लास के बारे में जानकारी दी है, इसके साथ ही इन्ह ग्लास के फीचर्स के बारे भी बताया है। यह जानकारी गूगल माध्यम से आपको लेख के रूप में प्रदान की गई है। स्मार्ट AI ग्लास को खरीदने से पहले आप इसकी जानकारी अपने हिसाब से प्राप्त करे।

Leave a Reply